जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने गुरूवार को उपखण्ड नीमच क्षेत्र के भ्रमण दौरान ग्राम पंचायत फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्तमुरार, में प्रस्तावित अमृ़त सरोवर निर्माण के चिंहित स्थलों का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर उपरोक्त नवीन अमृ़त सरोवर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायत फोफलिया अंतर्गत चिंहित अमृत सरोवर के स्थल को जिला पंचायत सीईओ वैष्णव ने उपयुक्त बताते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिये। ग्राम पंचायत हरवार में चिंहित अमृत सरोवर के स्थल को उपयुक्त नही बताते हुए नवीन स्थल चयन करने के कार्यपालन यंत्री, ग्रा.या.से.संभाग नीमच को निर्देश दिये। उन्होने ग्राम पंचायत कोटडी ईस्तमुरार में प्रस्तावित अमृत सरोवर तालाब में अधिक जल भराव क्षमता हो, इस केनिर्माण कराने के निर्देश दिये। इस भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री आरईएस नीमच बी.एल. कतिजा, जनपद सीईओ नीमच आरिफ खान, परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत नीमच सुशील दौराया, सहायक यंत्री, जनपद पंचायत नीमच राजेश आर्य व संबंधित उपयंत्री व ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे