नीमच | बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव भी उपस्थित थे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. नीमच अंकिता पंड्या ने गैर सांस्थानिक सेवाएं, सांस्थानिक सेवाएं, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं संस्था निरीक्षण सम्बंधित जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने लीगल फ्री से लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने,बाल भिक्षावृत्ति हेतु सघन मॉनिटरिंग करने, दल बनाकर संयुक्त कार्यवाही करने, स्पॉन्सरशिप व पीएम केयर वाले बच्चों की नियमित निगरानी करने, वन स्टॉप सेंटर को फिट फैसिलिटी घोषित करने, शिक्षकों व हॉस्टल वार्डन हेतु विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने तथा आवश्यकता व देखरेख वाले बच्चों के नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। बैठक में निर्देश दिएकि कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति न करे यदि पालक करवाते है तो उनपर कार्यवाही की जावे।बच्चों को शिक्षा से जोड़ने। बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष व सदस्यगण , किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी एम एस मांगरिया, जिला संयोजक राकेश राठौर, श्रम पदाधिकारी सज्जनसिंह चौहान, सहायक संचालक वैभव बैरागी, संस्था बाल गृह व शिशु गृह प्रभारी, संजय मसानिया, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे