*KHABAR : स्वच्छता को लेकर सीएमओ बामनिया ने निजी व सरकारी मांगलिक भवनो का किया निरीक्षण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS February 28, 2026, 11:24 am Technology

नीमच | शादी समारोह व अन्य आयोजनों से मांगलिक भवनों में होने वाली गंदगी को लेकर आसपास के रहवासियों की शिकायत पर नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शुक्रवार 27 फरवरी को दोपहर नगर पालिका के वातसल्य भवन, रतन देवी मांगलिक भवन के साथ ही लायंस डेन , सीएसवी अग्रोहा भवन, रोटरी भवन आदि स्थानो का निरीक्षण किया और वहां गंदगी देख व्यवस्थापकों को पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए! निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक , स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज अविनाश घेँघट भी सीएमओ के साथ थे! निरीक्षण के दौरान बामनिया ने वात्सल्य भवन व रतनदेवी मांगलिक भवन पर शादी समारोह के दौरान भोजन के वेस्टेज एवं अन्य कचरा डालने हेतु कचरा गाड़ी खड़ी करवाने व आयोजन के दौरान गंदगी फैलाने पर संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए! इसके पश्चात वे लायंस डेन, सीएसवी अग्रोहा भवन,रोटरी भवन आदि स्थानो पर पहुंची और वहां निरीक्षण के दौरान बामनिया ने व्यवस्थापकों को उनके भवन में कार्यक्रमों के दौरान होने वाला कचरा सड़क व नाली मैं ना फेंकते हुए निर्धारित स्वच्छता शुल्क जमा करवाकर ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाने के निर्देश दिए! बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वह समय-समय पर मांगलिक भवनो का निरीक्षण करें और गंदगी पाए जाने पर चालानी कार्रवाई करे! बामनीया में शहर के सभी मांगलिक भवनो के संचालकों से भी अनुरोध किया है कि वह अपने मांगलिक भवनों में विभिन्न आयोजनों के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें और डिस्पोजल गिलास, कटोरी, चम्मच आदि के स्थान पर स्टील के बर्तन का उपयोग कर इको फ्रेंडली आयोजन करने का प्रयास करें तथा अपने भवनो से निकलने वाला कचरा सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर नहीं फेके अन्यथा निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });