पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगूजर द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल ₹26,000 का जुर्माना वसूला गया। इन नियमों पर हुई कार्रवाई: चारपहिया वाहनों पर अवैध काली फिल्म हटाई गई एंबुलेंस पर लगी काली फिल्म भी मौके पर उतरवाई गई बुलेट और अन्य वाहनों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले चालक तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन बिना नंबर प्लेट या फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहन यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की अपील: सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन में अवैध संशोधन न कराएं और यातायात नियमों का सम्मान करें।सुरक्षित ड्राइविंग ही सुरक्षित जीवन की गारंटी है