नीमच | जावद नगर में होलिका दहन के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में करने वाला नारायण कराने वाला नारायण की तर्ज पर कल होलिका दहन 2 मार्च 2026 सोमवार को परकोटा हनुमान मंदिर के पास रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी ने बताया है कि आज होने वाला अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि आशुकवि भेरू सुनार मनासा, गोपाल धुरंधर हास्य सम्राट पालसोडा, नरेंद्र नखेत्री हास्य सम्राट कायथा, सुरेंद्र सुमन ओज प्रतापगढ़, नैना नसीब कोमी एकता, गीत गजल कोटा, प्रियांशी पाटीदार श्रृंगार कालापीपल, मनोहर मन्नू हास्य संचालक तोफाखेड़ा, गोपाल गजब मालवी हास्य गुर्जर बरडिया, योगेश शर्मा वीर रस मोरवन सूत्रधार रहेंगे। प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कवियों में सभी अपने क्षेत्रों में, देश विदेश में जाने पहचाने वाले सुप्रसिद्ध है। प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष संदीप बाफना, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव राहुल सिसोदिया, सहसचिव अंकित जैन, कोषाध्यक्ष आशीष बैरागी, प्रवक्ता विजय सिंह चौहान, विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत, सदस्यगण श्याम सारडा, प्रितेश सारडा, गोपाल नरवाडिया, हरीश पुरी गोस्वामी सहित पत्रकार साथियों ने नगर एवं आसपास क्षेत्र की माता, बहनों, कवि सम्मेलन प्रेमियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन को सफल बनाएं। महिलाओं के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। कवि सम्मेलन के दौरान कवि सोफासेट, श्रोत्रागण कुर्सियों में बैठेंगे। इस दौरान सभी के लिए पोहा स्वल्पाहार, जलपान की व्यवस्था प्रेस क्लब जावद की और से की गई है