नीमच। नीमच की सबसे प्राचीन और प्रामाणिक होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा तथा घंटाघर पर होलिका दहन एवं नीमच के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि उपरांत 1ः30 बजे ही किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए अंचल की प्रसिद्ध व्रत-त्यौहार-उत्सवादि का शास्त्रोक्त प्रामाणिक निर्णय देने वाली कर्मकांडीय विप्र परिषद के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम उपाध्याय एवं मंत्री पं.जगदीशप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन मुहूर्त समय में मतभिन्नता होने के कारण कर्मकांडीय विप्र परिषद ने इस विषय पर 22 फरवरी 2026 को शहर के ह्दयस्थल घंटाघर के पास श्री बिचला गोपाल मंदिर पर सर्वसमाज की बैठक आयोजित करके विचार विमर्श उपरान्त होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि 1ः30 बजे भद्रपुच्छ में करना शास्त्र सम्मत और जनहितकारी मान्य किया था। विदित हो कि - ’’भद्रायां द्वे न कर्तव्यो श्रावणी फाल्गुनी तथा श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी’’ दहति फाल्ग