*KHABAR : झांतला में जिनेंद्र एजुकेशन एकेडमी में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं नन्हे मुन्ने की हंसी खुशी की खिलखिलाहट के बीच मनाया गया।, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 1, 2026, 1:20 pm Technology

झांतला। स्थानीय जिनेंद्र एजुकेशन एकेडमी में होली का पर्व शनिवार को बड़ी ही हर्षोल्लास एवं नन्हे मुन्ने की हंसी खुशी की खिलखिलाहट के बीच मनाया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान संतोष मेम ने होली के महत्व को समझाते हुए पौराणिक कथा का उल्लेख कर भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की प्रेरक कथा का वर्णन किया तथा रंगों का महत्व, पर्व की परम्परा तथा एक दूसरे को रंग लगाने के पीछे छिपे सामाजिक संदेश को विस्तार से बताया। उन्होंने बालकों को समझाया कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। दो दिन तक मनाए जाने वाले इस पर्व के प्रथम दिन रात्रि में होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग गुलाल से होली का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकों एवं बालक बालिकाओं ने एक। दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });