*KHABAR : राष्ट्र विकास सर्वोपरि की नीति के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 जिला कार्यशाला सम्पन्न, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 1, 2026, 12:23 pm Technology

नीमच। भाजपा संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारित संगठन है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण ,अनुशासन और कार्यकर्ताओं के निष्ठा का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया है। यह बात भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कही ।वे भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय तपोभूमि नीमच के सभागार में 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित जिला कार्यशाला में संभाग प्रभारी के रूप में बोल रहे थे। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियां को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सके। प्रशिक्षण के माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक सम्मान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होता है जिससे संगठन की कार्य पद्धति और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमारा दल व्यक्ति नेता आधारित नहीं है। विचारधारा की पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उद्बोधन के मध्य उन्होंने संगठन की कार्य पद्धति, टीम भावना, संवाद, कौशल सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संकल्प दिलाया कि वे संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचने के लक्ष्य के साथ निरंतर सक्रिय रहेंगे। कार्यकर्ता सोशल मीडिया में भी सक्रियता के साथ अपने आप को अपडेट करें। प्रशिक्षण में संस्कार श्रम वाला हो, सभी अनुशासन के साथ आगे बढ़े इस प्रकार के प्रयास हो। सत्र में मोबाइल का उपयोग बिलकुल नहीं हो, मीडिया में जानकारी प्रेषित करने के लिए एक कार्यकर्ता फोटो के लिए चयनित हो। कार्यक्रम में निर्धारित समय के अनुशासन का पालन सभी करें। प्रशिक्षण महा अभियान संभाग प्रभारी नानालाल अटोलिया ने पी पी टी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कहा कि ‌ सक्षम योगी कार्यकर्ताओं का निर्माण करना प्रमुख लक्ष्य है, ताकि वह राष्ट्र के लिए कार्य कर सके। समाज के प्रति कर्तव्य सेवा का निर्माण करें यही संगठन का सेवा कार्य है। नकारात्मक क्या है इसे दूर करने का प्रयास करें और सकारात्मक के साथ निरंतर अग्रसर होने के लिए कार्य करें। आधुनिक तकनीक को कार्यकर्ता से जोड़ना आवश्यक है। पीपीटी के माध्यम से उन्होंने आगामी प्रशिक्षण शिविर बूथ स्तर मंडल स्तर जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रशिक्षण कार्यशालाओं क बारे में विस्तृत से बताया । महा अभियान शहर संभाग ससप्रभारी हरिराम शाह ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि सामाजिक समरसता के बिना राष्ट्र मजबूत नहीं हो सकता है। वंचित वर्ग के महापुरुषों की जयंती मनाना ,पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरचना, स्वच्छता अभियान में सहभागिता के लिए कार्य करना देश के प्रधानमंत्री द्वारा संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना एवं किसानों मजदूरों महिलाओं और कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करना यही लक्ष्य होना चाहिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि जिले में संपन्न होने वाले मंडल बूथ जिले के प्रशिक्षण शिविरों की कार्य योजना से वरिष्ठ जनों को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की इच्छा अनुरूप हम प्रशिक्षण महा अभियान को संपन्न करेंगे। जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति प्रशिक्षण में कुछ ना कुछ सीखता ही रहता है, हम बच्चों से भी कोई ना कोई कौशल सीख सकते हैं, समय के अनुसार कुछ नया भी सीखना आवश्यक होता है हर कार्य को योजना बनाकर कार्य करें तो हम हर कार्य अच्छे से कर पाते हैं ।नए पदाधिकारी बनते हैं नए लोग नई विचारधारा के लोग जोड़ते हैं प्रशिक्षण होता है बूथ, मंडल स्तर पर भी प्रशिक्षण होगा, बूथ जीता चुनाव जीता प्रशिक्षण लेना बहुत आवश्यक है लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समय पर हर कार्य को पूरा करना होगा। पद का दायित्व मिलने के बाद हम अपने आप को सार्वभौमिक मान्य लगते हैं, कार्यकर्ता का भाव होना चाहिए कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता भाव से सीखे तो वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकता है आज हम मंच पर है कल हम सामने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ सकते हैं। कार्यक्रम का प्रशिक्षण से कर्मियों को दूर करना होता है तभी हम आगे बढ़ सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार ओमप्रकाश सकलेचा अनिरुद्ध माधव मारू भी उपस्थित थे।प्रशिक्षण की भूमिका पर जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने प्रकाश डाला। पीपीटी के माध्यम से पंच परिवर्तन का विस्तार से सीधा प्रसारण मेगा स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सह प्रभारी राकेश पप्पू जैन ने पीपीटी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर में नवाचार प्रयोग एआई तकनीक आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। वंदे मातरम टीना देवड़ा हेमलता धाकड़ ने प्रस्तुत किया ।आगामी कार्य योजना पर प्रशिक्षण अभियान जिला संयोजक नरेंद्र मालवीय ने प्रकाश डाला। सर्वप्रथम वर्ग गीत लोक शक्ति है राष्ट्र शक्ति है कार्यालय मंत्री विनोद नागदा द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने किया आभार शिवम पुरोहित ने व्यक्त किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });