नीमच | संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शासकीय अस्पताल सिंगोली (डोम)में शिविर आयोजित किया गया।संकल्प से समाधान अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग,आयुष विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभागों के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। चिकित्सा अधिकारी डॉ.इतेश व्यास ने बताया, कि शनिवार को सिंगोली में आयोजित शिविर में कुल 119 दिव्यांगों ने अपना पंजीयन कराया। इसमें 50 दिव्यांगों ने बस सुविधा परिचय पत्र एवं 83 ने निशक्तता प्रमाण पत्र प्राप्त किये, साथ ही 13 रेल सुविधा प्रमाण पत्र, 16 मानसिक, 40 हड्डी, 9 तांत्रिक, 5 आंख से संबंधित दिव्यांगजनों ने लाभ लिया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता भारती ,नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद मानसिक चिकित्सक डॉ.कृष्णकांत कारपेंटर,मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश चौधरी,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मौर्य, ग्राम पंचायतो के सचिव ,सहायक सहायक सचिवों आदि ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।