नीमच | सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिह चौहान ने नीमच जिलेवासियों को होली की शुभकामनांए दी है। जनप्रतिनिधियों ने अपने संदेश में कहा, कि रंगों का यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, सदभाव, प्रेम के साथ मिल जुलकर रहने और अपनी खुशियां एक–दूसरे के साथ बांटने का संदेश देता हैं। सभी जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों को होली पर शुभकामनाएं देते हुए, आशा व्यक्त की हैं, कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और तरक्की के नये रंग भरेगा।