उज्जैन के आतिथ्य में मध्य भारत पश्चिम प्रांत की प्रांतीय बैठक श्री चिंतामन गणेशजी महाराज के सानिध्य में मल्होत्रा गार्डन में बहुत ही सुंदर एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस अवसर पर हमारे मध्य रीजन के अध्यक्ष सुनीलजी कोठारी, रीजन संगठन सचिव सुनीलजी लवंगिकर, रीजन गतिविधि संयोजक प्रदीपजी चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष घनश्यामजी पोरवाल एवं महासचिव विनोदजी काला का अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस सफल आयोजन के लिए पूरी अवंतिका शाखा उज्जैन एवं मध्य भारत पश्चिम प्रांत की पूरी टीम को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं सम्मानित होने वाली सभी शाखाओं व पदाधिकारियों को भी हार्दिक अभिनंदन गर्व के साथ साझा करते हुए कि भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच को सर्वाधिक गतिविधियों का अवार्ड श्रेष्ठ सेवा गतिविधि रक्तदान सेवा सम्मान नेत्रदान सेवा सम्मान प्राप्त हुआ । इस उपलब्धि पर सुभाष शाखा परिवार के सभी सदस्यों को पदाधिकारियों को बहुत-बहुत साधुवाद एवं शुभकामनाएं उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष ललित राठी शाखा सचिव मनीष गर्ग कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल सेवा प्रमुख प्रमोद मालू महिला प्रमुख मीनाक्षी मालू संस्कार प्रमुख संध्या राठी पूनम गर्ग की उपस्थित रहे। जीवदया, पर्यावरण एवं संस्कार जैसे पावन सत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए, 5 विकास मित्र तैयार करना, श्रेष्ठ संपर्क अभियान में सक्रिय भागीदारी, 3 जोड़ी नेत्रदान हेतु प्रेरणा, तथा 43 यूनिट रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन्हीं उल्लेखनीय सेवाकार्यों के फलस्वरूपभारत विकास परिषद की प्रांतीय बैठक में सुभाष शाखा को सम्मानित कर 7 श्रेणी में 4 पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया यह पुरस्कार अवार्ड पूरे परिषद परिवार को समर्पित है यह उपलब्धि केवल एक शाखा की नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना का परिणाम है। सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों को हृदय से बधाई एवं साधुवाद। इस अवसर पर सचिव मनीष गर्ग ने “सेवा ही संगठन की शक्ति है, और संस्कार ही उसकी पहचान है” साथी वर्ष भर किए गए सहयोग के लिए पूरे परिषद परिवार का आभार माना