*KHABAR : नीमच की प्रसिद्ध प्राचीन होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा एवं घंटाघर पर होलिका दहन रात्रि 1ः30 बजे होगा, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 2, 2026, 2:10 pm Technology

नीमच। नीमच की सबसे प्राचीन और प्रामाणिक होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा तथा घंटाघर पर होलिका दहन एवं नीमच के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि उपरांत 1ः30 बजे ही किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए अंचल की प्रसिद्ध व्रत-त्यौहार-उत्सवादि का शास्त्रोक्त प्रामाणिक निर्णय देने वाली कर्मकांडीय विप्र परिषद के अध्यक्ष पंडित राधेश्याम उपाध्याय एवं मंत्री पं.जगदीशप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष होलिका दहन मुहूर्त समय में मतभिन्नता होने के कारण कर्मकांडीय विप्र परिषद ने इस विषय पर 22 फरवरी 2026 को शहर के ह्दयस्थल घंटाघर के पास बिचला गोपाल मंदिर पर सर्वसमाज की बैठक आयोजित करके विचार विमर्श उपरान्त होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि 1ः30 बजे भद्रपुच्छ में करना शास्त्र सम्मत और जनहितकारी मान्य किया था। विदित हो कि - ’’भद्रायां द्वे न कर्तव्यो श्रावणी फाल्गुनी तथा श्रावणी नृपतिं हन्ति ग्रामं दहति फाल्गुनी’’ दहति फाल्गुनी - अर्थात भद्रा में श्रावणी रक्षाबंधन से राजा का हनन और भद्रा में होली दहन करने से ग्राम में अग्नि, कलह, दुर्घटनाएं, आत्महत्या, मानसिक तनाव की घटनाएं व लोगों में वैमनस्यता बढ़ती है। यथा - भद्रायां दीपिता होली राष्ट्रभंग करोति वै। नगरस्य च नैवेश्टा तस्मातां परिवर्जयेत्।। यहां विचारणीय है कि भद्रा 2 मार्च को सायं 5ः56 से अगले दिन 3 मार्च को प्रातः 5ः29 तक रहेगी। अतः शाम को भद्रा लगते ही होली का दहन करना उचित नहीं है, जबकि भद्रा पुच्छ में होलिका दहन करना सिद्धि कारक है। इसमें कोई संदेह नहीं है भद्र पुच्छ 2 मार्च रात्रि 1.26 से 2ः30 तक का है। पृथिव्यां यानी कार्याणि शुभानि त्व शुभानि च । तानि सर्वाणि सिद्ध्यन्ति विष्टि (भद्रा) पुंच्छे न संशयः।। इस आधार पर होलिका दहन 2 मार्च को रात्रि 1ः30 बजे करने में सिद्धि है, इसमें कोई संदेह नहीं है। इसी शास्त्रोक्त बात को मानते हुए नीमच की सबसे प्राचीन, ऐतिहासिक एवं प्रामाणिक होली कुम्हारा गली-दाना गली चौराहा तथा घंटाघर पर होलिका दहन एवं नीमच के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि उपरांत 1ः30 बजे ही किया जाएगा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });