नीमच | सफाई व्यवस्था को लेकर निरंतर सक्रिय नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया शुक्रवार 6 मार्च को भरी दोपहरी में नीमच सिटी पहुंची और वहां ग्वाल मोहल्ले के पीछे स्थित बड़े नाले के यहां चल रहे सफाई कार्य को देखा ओर अनेक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान नीमच सिटी में कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर स्वच्छता पर्वेक्षक का तीन दिवस का वेतन काटने एवं इंदिरा नगर में कर्मचारी व स्वच्छता पर्यवेक्षक नदारत पाए जाने पर उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए! सीएमओ बामनिया निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम नीमच सिटी के पिपली चौक क्षेत्र में पहुंची ओर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ग्वाल मोहल्ले के पीछे मस्जिद के पास होकर जाने वाले बड़े नाले का निरीक्षण किया ओर वहां स्वच्छता गेंग द्वारा किए जा रहे कार्य को देखा! इसके पश्चात बामनिया कलाली रोड पहुंची और वहां कार्य कर रही महिला जनसेवकों से चर्चा कर अन्य कर्मचारियों के निरंतर अनुपस्थित रहने पर उस क्षेत्र के स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक संजय सुल्तान का तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए! इसके पश्चात बामनिया इंदिरा नगर क्षेत्र में पहुंची और वहां पर स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवकुमार पारचे व अन्य कर्मचारीयों के अनुपस्थित पाए जाने पर स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए!इसके पश्चात उन्होंने डाक बंगले से शिवाजी सर्किल तक निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक को निरंतर सफाई करवाने के निर्देश दिए! वहां से बामनिया मूलचंद मार्ग पहुंची ओर वहां सुलभ कांप्लेक्स के पास नाले को ढकवाने के निर्देश दिए! निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज व गोपाल नरवाले भी साथ थे!