नीमच।क्षत्रिय मराठा समाज नीमच द्वारा माँ तुलजा भवानी जी के पावन सानिध्य में 51 फीट लंबी चुनरी अर्पण का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सक्रिय सदस्य एवं उपाध्यक्ष कमल राव शिंदे (शिंदे परिवार) द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ माँ को 51 फीट लंबी चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे हुआ, जिसके पश्चात 7:30 बजे आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया, जहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ के जयकारों के साथ भक्ति में लीन होकर आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग, मातृशक्ति एवं बच्चे बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया