KHABAR : नाबालिग लड़के को पालतू कुत्ते ने काटा:13 साल का मासूम चीखा तो लोग आए; क्रिकेट खेलते समय पानी पीकर लौट रहा था बच्चा, पढ़े MP44 NEWS की खबर

MP44 NEWS March 26, 2026, 11:44 am Technology

मन्दसौर शहर के घटना जमींदार कॉलोनी क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जिसमें पालतू कुत्ते के हमले में एक 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम बच्चा अपने घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। तभी उसे पानी की प्यास लगी, वह पानी पीकर लौट रहा था इसी दौरान कॉलोनी में घूम रहे एक पालतू कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते ने झपट्टा मारते हुए बच्चे को पकड़ लिया और उसके पेट व हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। हमले के दौरान मासूम ने खुद को बचाने की कोशिश भी की लेकिन कुत्ता लगातार हमला करता रहा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद जमींदार कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल घायल बच्चे को मंदसौर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार शुरू करते हुए एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक चिकित्सा दी जा रही है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });