नीमच | पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में भादवमाताजी महाअष्टमी मैला होने से नीमच शहर एवं नीमच मनासा मार्ग पर भादवामाता महाअष्टमी मेला होने से अत्यधिक श्रद्धालुओं के आवागमन पर भीड़ होने के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव रहने एवं भीड़ के दौरान वाहनों के आवागमन से अव्यवस्था उत्पन्न होने संबंधी बातों को दृष्टिगत रखते मार्ग दिनांक 26.03.26 के दोपहर 02 बजे से लेकर दिनांक 27.03.26 दोपहर 02 बजे तक निम्नानुसार परिवर्तित रहेंगा । यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी – 1. भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग - • नीमच से मनासा तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । • मनासा से नीमच तरफ आने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत:प्रतिबंधित रहेंगे । • भाटखेडा फंटा से नीमच की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । • जैतपुरा फंटा से नीमच की तरफ एवं जैतपुरा फंटा से मनासा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । • मालखेडा फंटा से नीमच की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । • डाकबंग्ला से जैतपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । • नीमच शहर एवं नीमच मनासा मार्ग पर आने जाने वाले भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगें । 2. यातायात परिवर्तित मार्ग – • मनासा से नीमच की ओर आने वाले भारी वाहन अल्हे ड फंटा से पूर्णत: प्रतिबंधित होने से पिपलियारावजी , जावी होते हुए मालखेडा परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करेगें । • नीमच से मनासा जाने वाले भारी वाहन मल्हारगढ नारायणगढ होते हुए मनासा जा पायेगें । नोट- भादवमाताजी महाअष्टमी मैला होने से यातायात पुलिस आमजनों से अपील करती है कि नीमच मनासा मार्ग पर दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को तेजगति में न चलाये साथ ही रोड पर पार्किंग ना करे । व्यापारीगण अपने भारी वाहनों को शहर में प्रवेश होने से रोके , आपका सहयोग - हमारा प्रयास यातायात पुलिस नीमच