नीमच - ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच के मेंस क्लब में 25 जून 2026 को प्रातः 1100 बजे से उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच की अध्यक्षता में पेंशन अदालत एवं कल्याण एवं पुनर्वास (वार्ब) बैठक का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत एवं वार्ब बैठक में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्य प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में निवासरत सीएपीएफ एवं असम राईफल के पेंशनधारियों अथवा शहीद, दिव्यांग कार्मिकों के आश्रितों को ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच की ओर से सूचित करते हुए आमंत्रित भी किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रकार की समस्याओं को सुना जाएगा एवं यथासंभव निराकरण किया जाएगा।