*KHABAR : रोटरी डायमंड ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 25, 2026, 7:41 pm Technology

नीमच | सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा रोटरी के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रोटरी डायमंड पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सुनील कटारिया रहे। उनके करकमलों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटे. गुणवंत जैन ने की। इस अवसर पर क्लब सचिव रोटे. धीरज गांधी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण का निर्माण करना भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि सुनील कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा किए जा रहे सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे. हेमंत भंडारी, रोटे. कमल मंगल, रोटे. कमल आंजना, रोटे. दीपक एरन, रोटे. सुमित मित्तल रोटे.सुदीप भामावत,आशीष सैनी, सुनील सोनी, रोटे. आशीष गर्ग (गगन),संजय सोनी, पंकज मुंदड़ा, प्रवीण गोदावत, सौरभ गोयल, अतुल एरन एवं पार्षद आलोक सोनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया प्रमोशन चेयर रोटे. आशीष गर्ग ने दी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });