नीमच। नीमच शहर के हृदय स्थल पर स्थित जिला चिकित्सालय के समीप बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के खेल मैदान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। जब से सीएम राइज स्कूल निर्माण के लिए इस मैदान का चयन किया गया है तभी से विभिन्न खेल प्रेमी संगठन जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष एवं ज्ञापन के माध्यम से उक्त खेल मैदान को बचाने की गुहार लगा चुके है लेकिन अभी तक खेल प्रेमियों को कोई ठोस आश्वासन स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से नहीं मिला है जिससे खेल प्रेमियों एवं समाजसेवियों ,योग साधको , गणमान्य नागरिको , मॉर्निग वाकर में आक्रोश बढ़ाता जा रहा है और उसी सम्बन्ध में आज प्रातः 8 बजे खेल मैदान पर सभी ने मिलकर बैठक का आयोजन कर खेल मैदान बचाओ संगर्ष समिति का गठन कर आगे की आंदोलन की रणनीति बनाई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने उक्त मैदान को नीमच शहर के लिए खेल और सवास्थ्य का केंद्र बताते हुए कहा की पहले से ही नीमच शहर में यही एकमात्र सबसे बड़ा खेल मैदान है जंहा से राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने खेलकर नीमच का नाम रोशन किया है और इसी खेल मैदान पर अगर सीएम राइज़ स्कूल का निर्माण होता है तो यंहा होने वाले आयोजन जिसमे प्रमुखता से 15 अगस्त एवं 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन , दीपावली पर पटाखों की दुकान , फुटबाल ,क्रिकेट , वालीबाल ,कुस्ती ,गोला फेंक , रन्निंग , लॉन्ग जम्प , बास्केटबॉल ,हॉकी जैसे खेलो की कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होती है जिन्हे कहा करवाई जाएँगी यह सोचनीय विषय है। नीमच में जब भी बड़े धार्मिक आयोजन होते है तो इसी मैदान का उपयोग किया जाता है। साथ ही उक्त खेल मैदान मात्र खेल गतिविधियों के लिए ही नहीं अपितु बल्कि प्रतिदिन सेकड़ो लोगो के व्यायाम ,योग ,दौड़ ,और शारीरिक प्रशिक्षण का भी केंद्र है। यह मैदान सेना ,सीआरपीएफ और पुलिस भर्ती की तैयारी का भी मुख्य केंद्र है जहां नौजवान अपनी फिजिकल फिटनेस की तैयारी करते है। अगर यह मैदान खत्म होता है तो हजारों युवाओं का अभ्यास प्रभावित होगा और और कई लोगो से खेल गतिविधियां छूट जाएँगी
बैठक में खेल मैदान संरक्षण के लिए सभी उपस्थित खेल प्रेमियों ने मिलकर संगठित होकर संगर्ष करने का संकल्प लिया . आगे की रणनीति के तहत 26 जुलाई रविवार को दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक भारत माता चोराहै 40 पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का निश्चय किया गया. साथ ही संकल्प दोहराया गया की अगर फिर भी सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को व्यापक रूप प्रदान किया जावेंगा। हम सीएम राइज स्कूल निर्माण के पक्ष में है विरोध में नहीं लेकिन इसके स्थान को लेकर हमारा विरोध है और हम खेल मैदान को बचाना चाहते है और सीएम राइज़ स्कूल को अन्य वैकल्पिक स्थान पर बनाने के पक्ष में है। हम नीमच शहर के भविष्य के लिए इस मैदान को बचाना चाहते है।
आज की बैठक में माय टीम क्रिकेट क्लब के कीर्ति पंचोली , मुफदर टाइगर्स के मुर्तज़ा डेरकी , लालसाई क्रिकेट क्लब के तरुण मालानी , संडे क्रिकेट टीम के सुनील जैन, मॉर्निंग फुटबाल क्लॅब के राकेश शर्मा , नीमच पेंथर्स क्लब के मनीष वर्मा , बास्केटबाल के सत्येंद्र पाल , प्रशिक्षक दसरथा पाटीदार एवं मार्निंग वाकर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ में इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल , बालचंद वर्मा , किसन दादवानी , सीतराम शर्मा , सुभास मालानी , दिनेश सोनी ,संजू सोनी ,बबली सोनी , मोहित रामरख्याणी ,रोशन भाई एवं अन्य कई खिलाडी एवं गणमान्य नागरिको ने उपस्थित रहकर खेल मैदान को बचाने के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व्यक्त किये