नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी महोदय जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पीकअप वाहन व अल्टो कार सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 22.07 2026 को पुलिस चौकी जाट पर मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर गोल डूंगरी चौराहा जाट पर नाकाबन्दी के दौरान आरोपी अर्जुन पिता देवा बंजारा उम्र 25 साल निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) के कब्जे से 26 काले रंग के प्लास्टिक के कट्ट्टो में भरा कुल 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक महिन्द्रा पीकप वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2672 तथा फरार आरोपीगणों द्वारा पालयेटींग के दौरान उपयोग की गई एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्रमांक RJ 06 CD 6492 को बरामद की गई। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्त मश्रुका :- 1. 05 क्विंटल 28 किलो 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 79,22,700 रुपये। 2. एक सफेद रंग की महिन्द्रा पीकप वाहन क्रमांक RJ 06 GD 2672 कीमति 8,00,000 रुपये। 3. एक मारुती सुजुकी अल्टो कार क्रमांक RJ 06 CD 6492 कीमति 2,00,000 रुपये। 4. एक एण्ड्राईड मोबाईल किमती 5,000 रुपये। गिरफ्तार आरोपी :- 01. अर्जुन पिता देवा बंजारा उम्र 25 साल निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) फरार आरोपीगण :- 1. जगदीश पिता गौरु बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान), 2. रवि पिता दुला बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) 3. महेन्द्र पिता भंवर बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) 4. प्रकाश पिता दुला बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) 5. अरुण पिता भंवर बंजारा निवासी सारण पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तोडगढ (राजस्थान) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ, उनि नरेन्द्र सिंह राठौर चौकी प्रभारी जाट व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।