*KHABAR : धानुका फैक्ट्री में 200 कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर ली नशा मुक्ति की शपथ, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 20, 2026, 1:01 pm Technology

नीमच। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल) डी. श्रीनिवास वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (नारकोटिक्स इंदौर) कुमार प्रतीक के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भर में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" नशा मुक्ति जनजागृति महा-अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, 20 जुलाई 2026 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच द्वारा स्थानीय धानुका फैक्ट्री में एक भव्य नशा मुक्ति जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कर्मचारियों द्वारा निर्मित एक विशाल मानव श्रृंखला (Human Chain) रही, जिसमें धानुका फैक्ट्री के लगभग 200 कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मानव श्रृंखला के माध्यम से कर्मचारियों ने समाज और युवाओं को "NO TO DRUGS" का एक सशक्त और स्पष्ट संदेश दिया। आयोजन के दौरान नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच में पदस्थ निरीक्षक बलराम सिंह रघुवंशी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नशे के गंभीर दुष्प्रभावों, शारीरिक व सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जीवन में नशे से दूर रहने की समझाइश देते हुए स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर निरीक्षक रघुवंशी द्वारा सभी कर्मचारियों को जीवन भर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की भावपूर्ण शपथ दिलाई गई। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ के हमराह बल सहायक उप निरीक्षक किरण शर्मा, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक प्रशांत कैथवास तथा आरक्षक राहुल जैन की विशेष और उल्लेखनीय भूमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });