नीमच | मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 01 क्विंटल 75 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा व हिरो होण्डा भारत बेन्ज कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी 10 एच.एफ. 8285 को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 20.07.2026 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के पास आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते भारत बेन्ज कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी 10 एच.एफ. 8285 ट्रक तेजगति से भगाने लगा जिसे स्टॉपर लगाकर ट्रक को रोका गया ट्रक चालक से उसका नाम पता पुछते हरमीतसिह पिता महिन्दरसिह जाति जाट सिख उम्र 35 साल निवासी बुलेपुर थाना खन्ना जिला लुधियाना पंजाब का बताया उक्त ट्रक की तलाशी लेते ट्रक के केबिन में पॉच काले रंग के प्लास्टिक के कटटे भरे होकर ट्रक के पीछे काबुली चने भरे हुए थे ट्रक के केबिन से मिले पाँच काले रंग के प्लास्टिक के कटटो का वजन करते 01 क्विंटल 75 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा आरोपी हरमीतसिंह के कब्जे से जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया जारी अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्ती :-
1-पॉच काले रंग प्लास्टिक के कट्टे में भरा 01 क्विंटल 75 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा किमती 05 लाख 25 हजार रूपये
2-भारत बेन्ज कम्पनी का ट्रक नम्बर पीबी 10 एच.एफ. 8285 किमती 1100000/-रूपये (कुल किमती 1625000/- रूपये)
गिर आरोपी हरमीतसिंह पिता महिन्दरसिह जाति जाट सिख उम्र 35 साल निवासी बुलेपुर थाना खन्ना जिला लुधियाना पंजाब
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।