*KHABAR : हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, गौरव है... नीमच में हुई नराकास की बड़ी बैठक, 34 केंद्रीय कार्यालयों के कामकाज की हुई समीक्षा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 18, 2026, 2:09 pm Technology

नीमच | सरकारी कार्यालयों में हिंदी के अधिकतम उपयोग को लेकर नीमच में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति यानी नराकास की 60वीं छमाही बैठक आयोजित की गई। सीआरपीएफ के चंद्रशेखर आजाद भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने की। बैठक में नीमच शहर के 34 केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, बैंकों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग, वार्षिक लक्ष्यों की समीक्षा और कार्यालयों में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक भाषा भी है और हमें हिंदी में कामकाज करने पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यालयों से तकनीकी कार्यों को छोड़कर अधिकतम सरकारी कामकाज सरल हिंदी में करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, संयुक्त जिला अस्पताल, सीआरपीएफ सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });