*KHABAR : औद्योगिक इकाइयों में जल उपयोग एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन की होगी सख्त निगरानी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 16, 2026, 4:43 pm Technology

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल योजनाओं एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए कि एकल ग्राम जल योजनाओं वाले ग्रामों में जलकर की प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के समन्वय से ग्राम पंचायतों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक जलकर वसूली की जाए। उन्होंने नियमित जलकर वसूली एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मध्यप्रदेश जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समूह जल प्रदाय योजनाओं के अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन का कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। कलेक्टर चंद्रा ने जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य बड़े जल उपभोक्ताओं द्वारा जल उपयोग एवं जलकर भुगतान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का नियमानुसार उपचार कर उसके पुनः उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा इसकी निगरानी के लिए समिति गठित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के प्रभावी एवं सतत प्रबंधन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दीपेश वास्पत,महाप्रबंधक जल निगम धीरेंद्र कुमार बिजौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });