नीमच | पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच कॅट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट की टीम द्वारा थाना नीमचकेंट क्षेत्र से दिनांक 06.09.25 व 07.09.25 की मध्य रात्रि मारूति सुजूकी कम्पनी की ब्रेजा कार चोरी के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर मारुति सुजूकी कम्पनी की ब्रेजा कार व घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
घटना का विवरण - दिनांक 08.09.2025 को फरियादी विशाल कुमार व्यास द्वारा पुलिस थाना नीमच केंट पर आकर रिपोर्ट की गई कि ब्रेजा कार सफेद रंग की होकर जिसका रजिस्ट्रेशन यूपी 16 बीके 9444 जो वर्मा टोल कांटे के सामने स्कीम नं. 34 नीमच में खड़ी की थी जो दिनांक 06.09.25 व 07.09.25 की मध्य रात्रि में कोई अज्ञात बदमाश ब्रेजा कार चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 450/2025 पारा 303 (2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान घटनास्थल व आस पास के तकनिकी साक्ष्य देखे जाकर संदेही के आने जाने वाले मार्ग को निर्धारित कर संदेही व उसके वाहन की पहचान करने हेतु मुखबीर मामुर कर सायबर सेल नीमच की सहायता से तकनीकि साक्ष्य एकत्र किये गये। मुखबीर सुचना से आरोपी अशोक मेघवाल पिता मोहन मेघवाल निवासी दीपुखेडी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करते आरोपी अशोक मेघवाल द्वारा बताया की दिनांक 06.09.25 एवं 07.09.25 की मध्य रात्री में अपने एक अन्य साथी रोहीत पिता मदन लाल सोलंकी जाती मेघवाल निवासी गांव सांडीया तह मनासा जिला नीमच के साथ मिलकर अपराध सदर में चोरी गयी ब्रेजा कार को वर्मा तोल काटे के सामने से स्किम न. 34 से चुरायी थी, जो रोहित सौलंकी के पास है। बाद आरोपी रोहित पिता मदनलाल सोलंकी जाति मेघवाल को गिरफ्तारी कर आरोपी रोहीत के कब्जे से ब्रेजा कार व घटना में प्रयुक्त आरोपी रोहित की मोटर साईकिल बजाज प्लसर को जप्त किया गया।
नाम आरोपी -
1. अशोक पिता मोहन लाल मेघवाल उम्र 32 साल निवासी दीपुखेडी थाना नीमचसिटी
2. रोहीत पिता मदनलाल सोलकी उम्र 23 साल जाति मेघवाल निवासी साडीया थाना मनासा जिला नीमच
जप्त मश्रुका - एक मारूति सुजूकी कम्पनी की ब्रेजा कार व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल किमति 10 लाख रूपयें
महत्वपुर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा, सउनि रमेश मोरी, प्रआर देवीलाल डीगा, प्रआर श्रीपालसिह, आरक्षक गणपत धनगर, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक अंकित मोड व सायबर सेल से प्रआर प्रदीप शिन्दे सहित सायबर सेल टीम एवं थाना नीमचकेन्ट की टीम का सराहनीय योगदान रहा।