नीमच l किसी भी क्षेत्र मै सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की जरूरत होती है l यदि पहले प्रयास मै सफलता नहीं मिलती है l तो हिम्मत नहीं हारनी चाहिए l और दुबारा प्रयास करना चाहिए l नीमच शहर के प्रशिद्ध बॉडी बिल्डर 5 बार एम पी बने l लेकिन लश्य मिस्टर इंडिया बनना था l सच्ची लगन और मेहनत के बल पर पंजाब से मिस्टर इंडिया का अवार्ड नीमच ले आए l उक्त बात सलीम खान सदर शेख सेय्यद पठान जिला कमेटी नीमच ने कमेटी द्वारा मिस्टर इंडिया का अवार्ड जितने वाले देश मै नीमच शहर का नाम रोशन करने वाले अरबाज खान के अभिनन्दन समारोह रावणरुंडी स्थित कादरी रिसोर्ट सभाग्रह मै अपने उदभोदन मै कही l
अभिनंदन समारोह के अथिति अरबाज खान ने कहा की ऐसे आयोजन हमारा होंसला बढ़ाते है l और ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए l ताकि नीमच शहर की प्रतिभाये आगे बड़े और उनका हौसला बुलंद होl उक्त जानकारी देते हुवे मिडिया प्रभारी आरिफ शैख ने बताया कि शैख सेय्यद पठान जिला कमेटी द्वारा मिस्टर इंडिया अरबाज खान का भव्य स्वागत फूलमाला पहनाकर पगड़ी बॉधकर व बॉडी बिल्डर की ट्राफी प्रदान कर किया गया l कमेटी द्वारा पठान बिरादरी की शान अरबाज खान को फखरे फतेहाँन ख़िताब से नवाजा l इस भव्य समारोह मै हयात खान सेय्यद हसन अली जाहिद कादरी जफर हुसैन शाकिर पेंटर शहजाद पेंटर साबिर पठान हाजी बाबुभाई एहसान मास्टर सा. मेहबूब खान बाबू भाई ठेकेदार छुटन पठान साहिल खान शहजान खान आजम खान निजामुद्दीन खान आदिल कादरी सहित कई समाजजन उपस्थित थे