नीमच। आज एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए सीटू के प्रदेश सचिव कामरेड शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केदो एवं उप स्वास्थ्य केंद्र तथा विभिन्न शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत एमटीएस स्टाफ को कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसी से परेशान होकर आज इस अमले में एकत्र होकर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी दिनेश प्रसाद को जिला चिकित्सालय में तथा स्वास्थ्य संचालक के नाम एक ज्ञापन स्थानीय कलेक्टर कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धारवे को सोंपा। जापान का वाचन बालकिशन खेर और लखन मेघवाल ने किया। ज्ञापन में लिखा गया है कि हम सभी कर्मचारी नीमच जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों वर्तमान जिला चिकित्सा में एमटीएस (MTS) के पद पर कार्यरत हैं। हम सभी की जॉइनिंग 24 जनवरी 2026 को हुई थी।
आपको अवगत कराना चाहते हैं कि जॉइनिंग के बाद से पूरे जिले के एमटीएस कर्मचारियों को अभी तक केवल 2 माह का ही वेतन प्राप्त हुआ है। उसके बाद से पिछले कई महीनों का वेतन आज दिनांक तक बकाया है। इतनी लंबी अवधि से वेतन न मिलने के कारण हम सभी कर्मचारियों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हमारे परिवारों के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक खर्चों के लिए हमें भारी मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
इस गंभीर समस्या के संबंध में हमारे द्वारा पूर्व में भी स्थानीय स्तर पर संबंधित प्रभारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, किंतु अभी तक वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अतः हमारी मांग है कि:-
1.जिले के समस्त एमटीएस कर्मचारियों की इस विकट स्थिति पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हमारी रुकी हुई सैलरी का जल्द से जल्द भुगतान करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों/एजेंसी को निर्देशित करने की कृपा करें।2. हम कर्मचारियों को हर माह की 10 तारीख तक वेतन देने की व्यवस्था की जाए। 3. आउटसोर्स कंपनियों के बीच सब कॉन्ट्रैक्ट की व्यवस्था समाप्त की जाए। 4. समुचित बजट का आवंटन समय पर किया जाए
इस अवसर पर मनासा ,जावद और नीमच क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह चुंडावत, अनीता सेन ,शिवानी राठौर, मेहरूनिशा, कन्हैया रावत, संजू शर्मा मनोहर नागदा,मधु कुंअर, गोविंद शर्मा, आयुषी पटेल, पूजा सेन,गोपाल राठौर सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे