नीमच | पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ तस्करी एवं फरार आरोपीयो की धरपकड़ के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा ने एनडीपीएस एक्ट के वर्ष 2022 से फरार चल रहे अन्तर्राज्यीय माटक पदार्थों की तस्करी में लिप्त फरार आरोपी वकील ऊर्फ शंकर पिता सुरजमल बंजारा उम्र 38 साल नि पोखरदा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना मनासा में दर्ज अपराध क्रमांक 18/2022, घारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट (अवैध
मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी) के मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपनी पहचान व ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी कि अग्रीम जमानत होने के पश्चात भी आरोपी थाने पर उपस्थित नही हुआ ओर पुनः मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहने पर आरोपी की जमानत निरस्तीकरण हेतु माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन पेश किया गया। जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आरोपी वकील ऊर्फ शंकर पिता सुरजमल बंजारा उम्र 38 साल नि पोखरदा की जमानत निरस्त कर दी गईं। मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में गिरफ्तार आरोपी वकील के विरुद्ध मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कुल 11 आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं। जिनमे से लगभग 7 मामलों में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी: थाना प्रभारी मनासा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया
गया। पुलिस टीम ने अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया। विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी वकील ऊर्फ शंकर पिता सुरजमल बंजारा उम्र 38 साल नि पोखरदा को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जिसके संबंध में 173 (8) जाफों में विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिकाः- आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक तेज सिंह सिसौदिया, प्रआर. 257 अकीब मेव, आर 569 अकित जोशी, आर 631 पिकेश मोगीया की सराहनीय भूमिका रही।
