*KHABAR : शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षा परिणाम सुधार पर करें विशेष फोकस : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 9, 2026, 8:46 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, नीमच में जिले के सभी प्राचार्यों एवं संकुल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम तथा विद्यालयों के संचालन की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के 105 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की टीम गठित कर जांच कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं। जांच कर 15 दिवस में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी प्राचार्यों को समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, नियमित मासिक परीक्षण, विद्यार्थियों की ग्रेडिंग, काउंसलिंग एवं आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणित एवं अंग्रेजी विषयों पर विशेष फोकस करने तथा इन विषयों के शिक्षकों का डाइट में पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं गतिविधियों का पृथक रजिस्टर संधारित किया जाए। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षकों की अनावश्यक अनुपस्थिति पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अपार आईडी का कार्य विशेष अभियान चलाकर 15 दिवस में पूर्ण किया जाए। जिले के सांदीपनि विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय एवं पीएम विद्यालयों में चेस क्लब प्रारंभ किए जाएं तथा प्रार्थना सभा के साथ योग एवं मेडिटेशन का नियमित आयोजन कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय समय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 15 अगस्त के अवसर पर सम्मानित करने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान विद्यालयों में किए गए नवाचारों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा, डीपीसी दिलीप व्यास सहित जिले के सभी प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });