*KHABAR : दिल्ली में प्रताप करोसिया ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग सदस्य प्रियंक कानूनगो से की शिष्टाचार भेंट, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 6, 2026, 6:59 pm Technology

नीमच। दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय, वंचित वर्गों के उत्थान तथा सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक शासन की योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने, मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस शिष्टाचार भेंट को सामाजिक सरोकारों एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। उक्त जानकारी रोहित नरवाले द्वारा प्रदान की गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });