नीमच | भारत सरकार व मुख्यमंत्री महोदय एव डीजीपी मध्यप्रदेश के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान "नशा मुक्त भारत" के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा 01 किलो 660 ग्राम अफीम जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.07.2026 की रात्री में विश्वसनीय मुखबीर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु बालाजी मंदीर के सामने मनासा रामपुरा आमरोड मुखबीर के बताये हुलिये का आदमी मिला जिसकी पीठ पर टंगे बेग से 01 किलो 660 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल विश्नोई पिता देवाराम विश्नोई उम्र 30 साल निवासी चालीसगांव चोपुरी धुलिया को गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल विश्नोई के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है पुछताछ में अन्य आरोपी जिसने अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराया था उक्त आरोपी की तलाश जारी है।
किलो 660 ग्राम मादक पदार्थ अफीम (किमती 2,30,000)
बरामदगी- 01 सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई में विवेचक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा, उप निरीक्षक तेजसिह सिसोदिया, प्रआर अकीब मेव, प्रआर मनोहर बैरागी, आर दशरथ जाटव, आर प्रकाश कोडावत आर कमल गुर्जर, आर विनोद भाटी की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।