नीमच। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा, नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय सब्जी मंडी में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए 400 कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया।
अभियान के दौरान परिषद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नागरिकों से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कपड़े की थैलियों को अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष मनीष गर्ग, सचिव प्रमोद मालू, पूर्व अध्यक्ष ललित राठी, दीपक ऐरन, सुनील खंडेलवाल, सुरेश चंद शर्मा एवं नितेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम परिषद परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा, नीमच ने इस पुनीत अभियान में सहयोग देने वाले सभी सम्माननीय सदस्यों एवं नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
परिषद पदाधिकारियों ने "प्लास्टिक मुक्त भारत – स्वच्छ, सुंदर एवं हरित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पदाधिकारी