*KHABAR : साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु ‘‘सेफ क्लिक - 2.0” अभियान के दौरान, थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन , पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 1, 2026, 2:53 pm Technology

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी ‘‘ सेफ क्लिक 2.0” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सतर्क बनाना है। पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । अभियान के अंतर्गत स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों, बाजारों, हाट-बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट्स का वितरण किया जाकर शपथ भी दिलाई जा रही है। आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस थाना मनासा परिसर, पुलिस थाना कुकडेंश्वर मेें ग्राम सेमली इस्तमुरार, पुलिस थाना बघाना में रेल्वे स्टेंशन, पुलिस थाना जावद में ग्राम मोड़ी, पुलिस थाना रतनगढ़ में बस स्टेंण्ड रतनगढ़ एवं पुलिस थाना नीमच सिटी में सिलवेल फैक्ट्री नीमच में सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। सेफ क्लिक अभियान के दौरान नीमच पुलिस द्वारा छात्रों एवं नागरिकों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया । साथ ही लोगों को नई तकनीकों के उपयोग के दौरान सतर्क रहने, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में निर्णय न लेने तथा साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए जागरूक किया गया । आमजन को बताया गया कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता, सतर्कता एवं सही जानकारी है। कार्यक्रमों के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन, एपीके फाइल के माध्यम से होने वाली व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक एवं रिफंड ऑफर, फेक कॉल, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, जॉब स्कैम, मैट्रिमोनियल वेबसाइट धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी साइबर फ्रॉड सहित वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ई-मेल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया । नीमच पुलिस द्वारा नागरिकों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध घटित होता है, तो वह तत्काल गृह मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत कर सकता है ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });