*KHABAR : नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 29, 2026, 11:56 am Technology

नीमच | जिले में शिक्षा के स्तर को उन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 39.23 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे सांदीपनि विद्यालय, नीमच के निर्माण कार्य हेतु क्रमांक-2 में लेआउट किया गया है। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के इंजीनियर श्री रिंकू चौहान ने बताया, कि इस परियोजना की लागत 39.23 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसका उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना है। लेआउट पूर्ण- निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में स्थल का लेआउट पूर्ण कर लिया गया है। अब शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सांदीपनि विद्यालय नीमच के निर्माण से विद्यार्थियों को आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });