*KHABAR : मुख्‍यमंत्री द्वारा 2080 करोड लागत से निर्मित नीमच एवं शाजापुर सौलर पार्क का उदघाटन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 29, 2026, 7:10 pm Technology

नीमच | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी की उपस्थिति में नीमच में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 2080 करोड़ रूपये की लागत के 500 MW वाट नीमच एवं 450 MW शाजापुर सोलर पार्क का उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 1553.98 करोड़ रूपये लागत के 38 उद्योगों एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें भी दीं। मुख्यमंत्री जी ने सोलर पावर यूनिट एवं उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों के धानुका बायोटेक नीमच एवं बाबजी ग्रुप नीमच के नव निवेशकों व पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न योजनाओं के 9 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके पहले मुख्यमंत्री जी ने विभागों और उद्योगो द्वारा लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही जिले में चलाए गए पिंक अभियान के तहत छात्राओं को नि:शुल्क ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट भी प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्‍ला, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्‍ता, राज्‍यसभा सांसद बंशी लाल गुर्जर, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, विधायक मनासा अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिह चौहान, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि भी मंचासीन थे। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में कहा, कि नीमच की पावन धरा ने इस प्रदेश को दो मुख्‍यमंत्री दिए है। नीमच में सूर्य पर आधारित सौलर एनर्जी के बडे प्रोजेक्‍ट प्रारंभ हो चुके है। नीमच ने प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में नई क्रांति आई है मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा, कि देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्‍व में जल संरक्षण का अभियान चल रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान से प्रदेश में एक नई क्रांति आई है। जल संरचनाओं के निर्माण पर 10 हजार करोड की राशि प्रदेश में इस वर्ष खर्च की गई है। देश को सबसे सस्‍ती बिजली नीमच से मिल रही है मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि सूर्य आधारित सौर ऊर्जा से बिजली उत्‍पादन में नीमच प्रदेश में सौर ऊर्जा का हब बन कर उभरा है। नीमच जिले से देश को सबसे सस्‍ती बिजली 2.14 रूपये प्रति यूनिट नीमच से मिल रही है। देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि बोर्ड परिक्षाओं में भी नीमच ने टापटेन में शामिल होकर, प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुख्‍यमंत्री ने इसके लिए नीमच जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई भी दी । मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश में रोजगार आधारित कामो को बढावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। देश में सबसे तेज गति से रोजगार देने वाला राज्‍य है, मध्‍यप्रदेश। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, कि जावरा से उज्‍जैन भोपाल तक एक नया फोरलेन बनने वाला है। इसके साथ ही अगले साल तक मंदसौर से भोपाल तक सीधा एक ओर फोर लेन बनने जा रहा है, इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्‍होने कहा,कि गांधी सागर अभ्‍यारण में जल्‍दी ही दो ओर चीते लाए जा रहे है। इससे यह क्षेत्र एक नये पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि प्रदेश सरकार अगले साल से किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए पर्याप्‍त बिजली उपलब्‍ध करावाएगी। इससे किसानों को रात्रि में सिंचाई की असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि किसानों को मिलने वाला 0 प्रतिशत ब्‍याज पर कृषि ऋण को जमा करने की अवधि 31 मार्च की सीमा को हटाकर जून किया जा रहा है। इससे किसान जून माह तक ऋण राशि जमा कर, 0 प्रतिशत ब्‍याज का लाभ प्राप्‍त कर सकेंगे। भादवामाता के विकास के लिए 17 करोड का नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में घोषणा की, कि भादवामाता मंदिर कोरिडोर निर्माण के लिए पूर्व में प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा, कि भादवामाता में विकास कार्यो के लिए 17 करोड का एक नया प्रोजेक्‍ट स्‍वीकृत किया जा रहा है। इससे भादवामाता आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा होगी। म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बनकर उभरा है- केंद्रीय मंत्री जोशी केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने अपने उदबोधन में कहा, कि ग्रीनको पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट नीमच जिले में बन रहा है। यह देश का सबसे बडा पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट है। उन्‍होने कहा, कि ग्रीन एनर्जी उत्‍पादन के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ रहे है। उन्‍होने देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक निर्माण, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के बारे में प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि म.प्र.हरित ऊर्जा का पावर हाउस बन कर उभर रहा है। उज्‍जैन में नया एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में 18 नये मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गए है। कार्यक्रम को प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्‍ला, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, ने भी संबोधित किया। विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार ने स्‍वागत उदबोधन में नीमच जिले में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्‍तार से बताया और उन्‍होने नीमच, मनासा, झालावाड, फोरलेन सड़क निर्माण सहित विभिन्‍न मांगो से भी मुख्‍यमंत्री जी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा सांसद सुधीर गुप्‍ता ने आभार व्‍यक्‍त किया। प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात सांसद गुप्‍ता एवं विधायकगणों ने अतिथियों का स्‍वागत किया। विधायक परिहार ने मुख्‍यमंत्री जी को महाराणा प्रताप की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेट की। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव नीमच में 3949 करोड से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच प्रवास के दौरान हवाई पट्टी के सामने नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 3949.84 करोड की लागत के विभिन्‍न 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1686.54 करोड के 64 विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 2263.3 करोड लागत के विभिन्‍न 98 कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा किया गया। साथ ही विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव व्‍दारा हितलाभ भी वितरित किये गये। मुख्‍यमंत्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का लोकार्पण किया मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के विभिन्‍न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्‍च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो, लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्‍थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं शाजापुर में स्‍थापित 1530 करोड की लागत से स्‍थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण भी किया। नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से नि‍र्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया गया। इस मौके पर संभागायुक्‍त उज्‍जैन आशीष सिह, एडीजीपी उज्‍जैन राकेश कुमार गुप्‍ता, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राकेश व्‍यास अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });