मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने उदबोधन में घोषणा की, कि भादवामाता मंदिर कोरिडोर निर्माण के लिए पूर्व में प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया था, जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि भादवामाता में विकास कार्यो के लिए 17 करोड का एक नया प्रोजेक्ट स्वीकृत किया जा रहा है। इससे भादवामाता आने वाले श्रृद्धालुओं को सुविधा होगी।