*KHABAR : मुख्‍यमंत्री यादव सिंगोली एवं शाजापुर के सौलर पार्क का लोकार्पण किया, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 29, 2026, 8:00 pm Technology

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के विभिन्‍न 20 कार्यो का भूमिपूजन एवं तीन कार्यो का लोकार्पण किया। इनकी कुल लागत 51.67 करोड है। एमपीआईडीसी विभाग के 1430.96 करोड के 10 उद्योगो का भूमिपूजन एवं 71.35 करोड के 5 उद्योगो का लोकार्पण, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के 9.94 करोड लागत के कुल 6 कार्यो का लोकापर्ण एवं भूमिपूजन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 18.75 करोड के 85 कार्यो, उच्‍च शिक्षा विभाग के 6.66 करोड के दो कार्यो, लोक निर्माण विभाग भवन के 76.85 करोड के 13 कार्यो, लोक निर्माण विभाग सडक के 168.31 करोड के 7 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विद्युत विभाग के 5.04 करोड के 2 कार्यो का लोकार्पण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की सिंगोली में स्‍थापित 500 मेगावाट सौलर परियोजना लागत 550 करोड एवं शाजापुर में स्‍थापित 1530 करोड की लागत से स्‍थापित 450 मेगावाट क्षमता के सौलर प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण भी किया। नगरीय निकाय विभाग के 4.72 करोड के दो कार्यो का भूमिपूजन एवं, सेतु निगम द्वारा 25.59 करोड की लागत से नि‍र्मित 4 ब्रीज का लोकार्पण भी समारोह में किया गया। इस मौके पर संभागायुक्‍त उज्‍जैन आशीष सिह, एडीजीपी उज्‍जैन राकेश कुमार गुप्‍ता, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्‍यास अन्‍य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, एवं बडी संख्‍या में ग्रामीणजन एवं शहरवासी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });