नीमच । जीटो (JITO) एमपीसीसी ज़ोन के तत्वावधान में नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उत्साह, ऊर्जा और युवा नेतृत्व से सराबोर यह आयोजन संगठन के विस्तार और युवाओं की नई भागीदारी का साक्षी बना।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, जीटो एपेक्स डायरेक्टर एवं एमपीसीसी ज़ोन चेयरमैन हितेंद्र मेहता, MPCG ज़ोन चीफ सेक्रेटरी दिलीप सी. जैन, एपेक्स यूथ विंग वाइस चेयरमैन सुचेक अंचलिया, MPCG ज़ोन यूथ विंग कन्वीनर प्रखर मेहता, जीटो मंदसौर चैप्टर चेयरमैन अंकित कीमती, चीफ सेक्रेटरी विकास भंडारी, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन अमीषी कीमती, लेडीज़ विंग चीफ सेक्रेटरी दिव्या चोरड़िया, जीटो नीमच लेडीज़ विंग चेयरपर्सन रिंकू राठौर, चीफ सेक्रेटरी मित्ताली जैन तथा जीटो मंदसौर यूथ विंग चेयरमैन समर गांधी, चीफ सेकेटरी sanyam जैन, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में जावद विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने युवाओं को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने, समाजसेवा से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच समाज में परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बन सकती है।
समारोह में लगभग 30 युवा सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, जबकि करीब 200 गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर नवगठित पांच सदस्यीय समिति में चेयरपर्सन दिव्यांश चौपड़ा, वाइस चेयरमैन नमन नाहर, चीफ सेकेट्री सम्यक कोठारी, जॉइंट सेक्रेटरी सारांश नागोरी तथा रिंकेश चौनड़ा ट्रेसर के पद पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जीटो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों, युवाओं की भूमिका तथा नए चैप्टर के गठन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को संगठन से जुड़कर नेतृत्व, नेटवर्किंग, व्यवसाय, सामाजिक सेवा एवं व्यक्तिगत विकास के अवसरों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन रिंकू राठौर, चेयरपर्सन, जीटो महिला विंग, नीमच द्वारा दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं युवा सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए जीटो परिवार की एकता, नेतृत्व, सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सुगठित एवं प्रभावशाली संचालन अजय कासलीवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सम्यक कोठारी, चीफ सेक्रेटरी, जीटो यूथ विंग, नीमच द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन नीमच में जीटो के युवा नेतृत्व को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम साबित हुआ