श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में दीक्षारंभ कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम की शुरुआत आइस- ब्रेकिंग सत्र के साथ हुई इस सत्र में सभी छात्राओं ने आपस में अनजान छात्राओं को मित्र बनाकर उस मित्र की पांच नई जानकारियां जानी और उन जानकारीयों के साथ दोनों छात्राओ ने सभी छात्रा समूह के सामने अपना परिचय दिया। छात्राओं के लिए आइस ब्रेकिंग गतिविधि बहुत रोचक व उत्साहवर्धक रही।
प्रो. नेहा इंग्लैं ने आइस ब्रेकिंग गतिविधि का संचालन किया। इसके पश्चात सभी छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं व प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया जहां पर संबंधित प्राध्यापकों ने छात्राओं को विषयों के पठन व प्रायोगिक प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने छात्राओं को इसी प्रकार सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रवेश प्रभारी डाॅ. हीर सिंह राजपूत ने बताया कि अगले दो दिन भी महाविद्यालय मे दीक्षारंम के अंतर्गत अन्य महाविद्यालयिन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। जैसे मानसिक स्वास्थ्य, नई शिक्षा नीति, आंतरिक मूल्यांकन व बहुविषयक विकल्पों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंत में खेल अधिकारी डॉ. महेंद्र राव द्वारा छात्राओं के शारीरिक व मानसिक संतुलन हेतु रोचक खेल का आयोजन किया। जिसमे सभी छात्राओं ने हर्षित होकर भागीदारी की। आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम में सभी छात्राएं व महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।