*KHABAR : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत 95,400 मनःप्रभावी गोलियां/कैप्सूल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 2, 2026, 1:02 pm Technology

​नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के क्रम में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्यप्रदेश ईकाई ने विशिष्ट गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 29.06.2026 को राजस्थान के जालौर जिले में बागोड़ा–बिशनगढ़ मार्ग पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस कार्रवाई तथा इसके उपरांत की गई अनुवर्ती तलाशी में भारी मात्रा में अवैध मनःप्रभावी औषधियां (Psychotropic Medicines) बरामद की गईं। प्राप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध मार्ग पर नीमच से सीबीएन के अधिकारियों की एक टीम तैनात की गयी जिसके द्वारा द्वारा गुजरात पंजीकरण संख्या वाली एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर वाहन में विभिन्न एनआरएक्स (NRx) दवाइयों से भरे कई कार्टन बरामद हुए। मौके पर पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने बताया कि उसके आवास पर भी बड़ी मात्रा में मनःप्रभावी औषधियां रखी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर अधिकारियों द्वारा राजस्थान के बालोतरा जिले के ग्राम खंडाप स्थित आरोपी के आवास पर अनुवर्ती तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से भी भारी मात्रा में अवैध मनःप्रभावी गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान कुल 95,400 अवैध मनःप्रभावी गोलियां/कैप्सूल तथा तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन जब्त किया गया। जब्त की गई दवाइयों में निम्नलिखित शामिल हैं— * अल्प्राजोलम (Alprazolam) टैबलेट – 31,200 * ट्रामाडोल (Tramadol) टैबलेट/कैप्सूल – 30,400 * नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट – 16,800 * बुप्रेनॉर्फिन (Buprenorphine) टैबलेट – 5,200 * अन्य टैबलेट – 11,800 इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा समस्त जब्ती स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act, 1985) के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं इसके स्रोतों का पता लगाया जा सके। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक एवं मनःप्रभावी पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध अपनी कार्रवाई निरंतर जारी रखे हुए है तथा “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से भी अपील की जाती है कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी अथवा दुरुपयोग से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी निकटतम केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय को देकर इस राष्ट्रीय अभियान में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });