*KHABAR : फर्जी पत्रकार बनकर करता था तस्करी, 70 लाख की अफीम के साथ हरियाणा में गर्लफ्रेंड साथ गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 3, 2026, 12:07 pm Technology

फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक यूट्यूबर और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के नीमच निवासी ईश्वर लाल के रूप में हुई है, जबकि उसकी साथी सोना प्रजापति राजसेन की रहने वाली है। दोनों मध्य प्रदेश से अफीम लाकर हरियाणा के फतेहाबाद और सिरसा में सप्लाई करते थे। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि CIA रतिया की टीम NH-9 स्थित धांगड़ पुल के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी कार में नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर DL-3CBA-2461 नंबर की होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कार के आगे-पीछे न्यूज पेपर का फर्जी स्टिकर लगा रखा था। इसके अलावा मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय था और अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों से संपर्क बनाता था। पुलिस को आरोपी के पास से चार अलग-अलग आईडी कार्ड भी मिले हैं, जिन पर अलग-अलग फोटो लगी हैं, लेकिन नाम एक ही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी पंजाब के बठिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल उन्हें रिमांड पर लेकर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });