नीमच जिले के सबसे प्रतिष्ठित, अग्रणी और उत्कृष्ट महाविद्यालय स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट कॉलेज नीमच में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधन, सुविधाएं, फैकल्टी, विभाग, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स, खेल मैदान, स्मार्ट रूम , लेबोरेट्री प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा शासन की विभिन्न योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से गांव की बेटी प्रतिभा किरण, मेधावी विद्यार्थी, बुक बैंक लाड़ली लक्ष्मी, स्कालरशिप इत्यादि की जानकारी दी गई।दीक्षांत समारोह संयोजक डॉ संजय जोशी ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में नए संस्थान को लेकर जो झिझक और जिज्ञासा होती है उसका समाधान कर उनमें आत्मविश्वास, उत्साह और उमंग की अभिवृद्धि करना है।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की स्थापना , परिणाम और कोर्सेस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय ए ग्रेड महाविद्यालय है जहां पर प्रतिभावान, योग्य, अनुभवी और उच्च उपाधि प्राप्त फैकल्टी है ।
डॉ आर सी जैन ने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ प्रभावती भावसार ने कहा कि जीवन के इस समय का सदुपयोग कर अच्छा करियर निर्माण करें हम सब आपके सपनों को पूरा करने में आपके साथ हैं । डॉ नरेन्द्र डबकरा ने जीवन और प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। डॉ सी. पी. पंवार ने जीवन में प्रसन्नता, आनंद और नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। डॉ नवीन सक्सेना ने करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट व स्वरोजगार प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की ।
कार्यक्रम का संचालन व आभार समारोह के संयोजक डॉ संजय जोशी ने किया