नीमच। शहर में पहली बार विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा विवाह योग लड़कों के शीघ्र विवाह के लिए सामूहिक अर्क विवाह धार्मिक अनुष्ठान (पूजन) का भव्य आयोजन आगामी 22 जुलाई, बुधवार को भडली नवमी अबूझ शुभ मुहूर्त के अवसर पर किया जाएगा। स्थानीय परशुराम महादेव मंदिर परिसर, चौरडिया हॉस्पिटल के पास, नीमच पर आयोजित होने वाले इस आयोजन की तैयारीयां प्रारंभ की जा चुकी है। आयोजन में शामिल होने वाले युवको के लिए पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो 18 जुलाई तक जारी रहेगी।आयोजक पंडित लक्ष्मण शास्त्री एवं पंडित जय प्रकाश शास्त्री ने बताया कि 22 जुलाई को यह सामूहिक अर्क विवाह धार्मिक अनुष्ठान का पूजन कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा।
उन्होंने बताया कि शास्त्र अनुसार अर्क विवाह एक प्राचीन धार्मिक वैदिक अनुष्ठान है, इसका प्रमाण धर्मसिंधु ग्रन्थ में भी मिलता है और अर्क विवाह पूजा को खेजड़ी और शमी विवाह से भी अधिक प्रामाणिक बताया गया हैअर्क विवाह में पुरुष (लड़के) का विवाह आंकड़े (अर्क) के पेड़ से निम्न दोषो के निवारण के लिए किया जाता है। दोष- यदि विवाह योग में विलंब हो रहा हो या विवाह योग बनते बनते बिगड़ रहा हो, जन्म कुंडली में विवाह स्थान में पाप ग्रह बैठा हो या पाप ग्रह की दृष्टि हो, जन्म कुंडली में मांगलिक दोष अधिक प्रबल हो, मांगलिक दोष की शांति के बाद भी विवाह योग नहीं बन पा रहा हो, जन्म कुंडली में विवाह या रिश्ता टूटने के योग बनते हो, जन्म कुंडली में दि विवाह के योग या शादी के बाद कलह के योग बनते हो उपरोक्त सभी दोषो से मुक्ति अर्क विवाह करवाने के बाद मिल जाती है तथा विवाह योग भी शीघ्र बन जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन की प्रक्रिया ज्योतिष कार्यालय, घंटाघर के पास एवं मृत्युंजय ज्योतिष परामर्श केंद्र, लक्ष्मी एक्स-रे के पास, कमल चौक, नीमच पर चल रही है। उक्त जानकारी आयोजन समिति के सदस्य पंडित गौरव पारीक एवं पंडित शिव शर्मा ने दी