नीमच। गोमाबाई नेत्रालय द्वारा जे.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्थान की सामुदायिक नेत्र सेवा पहल का हिस्सा था, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में कुल 273 विद्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 10 विद्यार्थियों को चश्मा लगाने की सलाह (ग्लासेस प्रिस्क्राइब) दी गई, जबकि 25 विद्यार्थियों में विस्तृत जांच एवं उपचार की आवश्यकता पाए जाने पर उन्हें गोमाबाई नेत्रालय में आगे की जांच हेतु रेफर किया गया।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच, संतुलित आहार, उचित प्रकाश में अध्ययन तथा डिजिटल उपकरणों का सीमित उपयोग करने की सलाह दी। विद्यालय प्रबंधन ने गोमाबाई नेत्रालय की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की