मुख्यमंत्री व डीजीपी मध्यप्रदेश के द्वारा नाबालग बालक/बालिकाओ के दस्तयाबी के लिये चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी मनासा शावेरा अंसारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में थाना रामपुरा टीम के द्वारा नाबालीग बालीका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 03.07.26 को फऱियादी ने थाना हाजिर आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र 13 वर्ष 06 माह है जो दिनांक 28.06.26 को रात्री मे नाराज होकर घर से कही चली गई है वापस नही आई । फिर हमने आस पास देखा कही नही मिली, हमारे द्वारा आस पास रिश्तेदारी मे पता करते कोई पता नही चला । मेरी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कही चली गई है, जिस पर थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 123/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया व विवेचना के दोरान नाबालिग बालिका को थाना रामपुरा टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से सकुशल दस्तयाब किया गया ।
सराहनिय कार्यः- थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक निलेश सोलंकी, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, प्र.आर. प्रदीप शिंदे सायबर सेल प्रभारी, आर रघुवीर सिंह, आर. विजय बारीवाल, आर. भुरसिंह डोडीयार थाना रामपुरा, तथा सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा