*KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इलाज हेतु ₹70 हजार की आर्थिक सहायता की स्वीकृत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 4, 2026, 5:26 pm Technology

नीमच। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए त्वरित सहायता स्वीकृत की जा रही है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अनुसार हाल ही में तीन जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु कुल 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इनमें एक मरीज को उपचार के लिए 30 हजार रुपये, जबकि दो अन्य जरूरतमंद मरीजों को उपचार एवं आवश्यक दवाइयों के लिए 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संकट की घड़ी में संबल बनकर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी जरूरतमंद मरीज उपचार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से पात्र प्रकरणों में रेडक्रॉस के माध्यम से त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });