*KHABAR : नीमच में 240 करोड़ रूपए के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 4, 2026, 11:58 am Technology

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन रेंज राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में रतलाम रेंज के जिले रतलाम , मंदसौर और नीमच के विभिन्न थानों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है । उज्जैन रेंज में मादक पदार्थों के नष्टीकरण की यह कार्यवाही समिति द्वारा संपन्न की जा रही है जिसके अध्यक्ष उप पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल एवं सदस्य पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद मीणा एवं पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास है । समिति द्वारा विक्रम सीमेंट खोर नीमच में 110 टन मादक पदार्थ जिसमें डोडाचूरा , ब्राउन शुगर , एमडी, गांजा , चरस एवं अफीम इत्यादि शामिल हैं जिसकी बाजार कीमत लगभग 240 करोड़ रुपए है नष्टीकरण किया जा रहा है । सभी थाने से लाया गया 1040 प्रकरणों का मादक पदार्थ यहां नष्ट किया जा रहा है । निमिष अग्रवाल उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्रालय के अभियान के तहत की जा रही है । इस कार्यवाही में वर्षों से थानों में रखे जप्त मादक पदार्थों को सूचीबद्ध किया गया । इस कार्यवाही से थानों के मालखाने भी खाली होगे साथ ही मादक पदार्थों के चोरी या गबन होने की संभावना भी नहीं रहेगी । आज की कार्यवाही में मादक पदार्थ को नष्ट किए जाने के पूर्व संबंधित राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापन किया गया । पारदर्शिता रखने के लिए नष्टीकरण की संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी करायी गई। आज रतलाम और नीमच जिले की कार्यवाही संपन्न हुई है जबकि कल मंदसौर की कार्यवाही की जायेगी ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });