नीमच। मालवा-मेवाड़ की पावन धरती नीमच आगामी 11 जुलाई को एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। राष्ट्र उत्थान, सामाजिक कल्याण और विश्व शांति के उद्देश्य से आयोजित इस विराट कार्यक्रम के केंद्र में समाजसेवी संतोष चोपड़ा एवं समस्त चोपड़ा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिनके आतिथ्य एवं प्रयासों से यह भव्य आयोजन आकार ले रहा है।
आयोजन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। कार्यक्रम में हिंदू धर्म जगत के ख्यात संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। साथ ही मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों तथा विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। मालवा मेवाड़ की प्रमुख हस्तियां और देश दुनिया के प्रमुख संतों का भी समागम होने जा रहा है।
आयोजन समिति के संतोष चोपड़ा और आदित्य मालू के अनुसार यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। संतोष चोपड़ा एवं उनके परिवार द्वारा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका इस आयोजन में भी दिखाई दे रही है।
नीमच सहित मालवा-मेवाड़ अंचल के श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
11 जुलाई को सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि संतोष चोपड़ा परिवार के आतिथ्य में नीमच की धरती पर सनातन शक्ति, संत परंपरा और समाज का विराट संगम दिखाई देगा।