नीमच | मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी 15 दिवसीय विशेष अभियान ‘‘ सेफ क्लिक 2.0” अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चोकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं अभियान के अंर्तगत दिनांक 04.07.2026 को थाना नीमचकैण्ट में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02, थाना नीमच सिटी में थाना परिसर, थाना बघाना में पटेल पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कुल, थाना जीरन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन एवं शासकीय महाविद्यालय जीरन, थाना मनासा में शासकीय कन्याशाला मनासा, थाना कुकड़ेश्वर में नगर परिष्द परिसर कुकड़ेश्वर, थाना जावद में आदित्य बिरला स्कुल खोर, समता विद्यालय सरवानिया महाराज, थाना रतनगढ में ग्राम नीम का खेड़ा , थाना सिंगोली में ग्राम झांतला में सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर छात्रों एवं आमजनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से बचाव एवं सावंधनिया संबंधी पम्पलेट्स का वितरण कर जागरूक किया जाकर सायबर स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।
नीमच पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है किः
• OTP, CVV, ATM PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
• अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
• बैंक, पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर आने वाली कॉल/मैसेज की सत्यता अवश्य जांचें।
• ऑनलाइन भुगतान से पहले वेबसाइट का URL (https://) और सुरक्षा प्रमाणित करें।
• सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें।
• सभी महत्वपूर्ण खातों पर मजबूत पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) का उपयोग करें।
• फोन या कंप्यूटर में केवल आधिकारिक स्रोतों से ही ऐप इंस्टॉल करें।
• KYC अपडेट, बिजली बिल, लॉटरी, नौकरी, निवेश या इनाम के नाम पर आने वाले संदेशों से सावधान रहें।
• UPI Collect Request या QR Code बिना समझे स्कैन/स्वीकार न करें।
• स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।
• बैंक खाते और UPI लेन-देन के SMS/ईमेल अलर्ट हमेशा चालू रखें।
• सार्वजनिक Wi-Fi पर बैंकिंग या संवेदनशील लेन-देन करने से बचें।
• अपने मोबाइल और कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट करें।
• ऑनलाइन खरीदारी केवल विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप से करें।
किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश, फर्जी क्यूआर कोड या अनजान कॉल पर भरोसा न करें