*KHABAR : जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े चिकित्सकों का हुआ सम्मान, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS July 6, 2026, 6:33 pm Technology

नीमच। डॉक्टर केवल मरीजों का उपचार नहीं करते, बल्कि स्वस्थ समाज की मजबूत नींव रखते हैं। मानवता की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है। चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा समाज की सबसे बड़ी पूंजी है और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ डॉक्टरों के बेहतर कार्य वातावरण के लिए भी लगातार प्रयासरत है। यह बात मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने रविवार शाम कनावटी स्थित होटल सनराइज ग्रैंड में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) नीमच द्वारा आयोजित जोनसंगम-2026 के सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ बनाने में उनकी भूमिका हमेशा सर्वोपरि रहेगी। पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च साधना है। डॉक्टर अपने ज्ञान, अनुभव और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि आईएमए द्वारा चिकित्सकों को सम्मानित करने की परंपरा प्रेरणादायी है। नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि जिले के चिकित्सकों ने हर संकट में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोरोना काल से लेकर सामान्य दिनों तक डॉक्टरों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। ऐसे आयोजन चिकित्सा सेवा के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। मरेंगो सिम्स हॉस्पिटल, अहमदाबाद के न्यूरो इंटरवेंशन एवं स्ट्रोक विशेषज्ञ डॉ. मुकेश एन. शर्मा ने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर व्याख्यान देते हुए कहा कि स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी में "गोल्डन ऑवर" सबसे महत्वपूर्ण होता है। समय पर पहचान और अत्याधुनिक उपचार से हजारों लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों से नई तकनीकों को अपनाने और आमजन में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आईएमए नीमच के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने स्वागत भाषण में कहा कि डॉक्टर समाज के स्वास्थ्य प्रहरी हैं। आईएमए नीमच वर्षभर स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, योग, सीपीआर प्रशिक्षण, कैंसर, मधुमेह, नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल चिकित्सकों को जोड़ना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाना भी है। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया, जब वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक जैन को चिकित्सा क्षेत्र में आजीवन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज-2026 के अंतर्गत आयोजित खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के विजेताओं तथा जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। मंच पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया, सचिव डॉ. आदित्य भंडारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. जेसी वर्मा भी मंचासीन थे। आईएमए के सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आईएमए भविष्य में भी जनस्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर करती रहेगी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सकों के अलावा बड़ी संख्या में डॉक्टर, उनके परिजन एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विपुल गर्ग ने किया। बॉक्स इन प्रतिभाओं और चिकित्सकों का हुआ सम्मान टेबल टेनिस पुरुष एकल में डॉ. एल.आर. अग्रवाल (विजेता), डॉ. अशोक जैन (उपविजेता); पुरुष युगल में डॉ. आर.पी. माहेश्वरी-डॉ. एल.आर. अग्रवाल (विजेता), डॉ. अशोक जैन-डॉ. सीताराम सिंघल (उपविजेता); मिश्रित युगल में डॉ. अशोक जैन-डॉ. अंजू जोशी (विजेता), डॉ. एल.आर. अग्रवाल-उषा मोदी (उपविजेता) महिला युगल में डॉ. अंजू जोशी-उषा मोदी (विजेता), एलेना भंडारी-काम्या प्रधान (उपविजेता); महिला एकल- उषा मोदी (विजेता), डॉ. प्रियंका कदम (उपविजेता)। शतरंज अंडर- 7 में सान्वी गर्ग, अंडर-11 में सोहम चोरड़िया (विजेता), एकांश मंगल (उपविजेता), अंडर-14 में अरेन राज भंडारी (विजेता), स्ताव्या गर्ग (उपविजेता), महिला वर्ग में डॉ. प्रेरणा माहेश्वरी, पुरुष वर्ग में डॉ. रविंद्र पाटीदार (विजेता), अरमान राज भंडारी एवं डॉ. रितेश छाजेड़ (उपविजेता)। कैरम में डॉ. श्वेता गर्ग (विजेता), डॉ. सुरभि मंगल (उपविजेता); किड्स वर्ग- अरेन राज भंडारी (विजेता), शौर्य कोठारी (उपविजेता)। बैडमिंटन मिश्रित युगल में डॉ. अंजू जोशी-डॉ. समीर मोदी (विजेता), डॉ. प्रियंका कदम-डॉ. अर्नव चंदेल (उपविजेता); महिला युगल में डॉ. सविता चमड़िया-वाणी चोरड़िया (विजेता), डॉ. प्रियंका कदम-डॉ. श्वेता गर्ग (उपविजेता); पुरुष युगल में डॉ. राजकुमार पाटीदार-डॉ. योगेश तंवर (विजेता), डॉ. दीपक सिंघल-प्रखर सिंघल (उपविजेता); किड्स डबल्स में पर्ल कोठारी-निश्का मंगल (विजेता), स्ताव्या गर्ग-अक्षत जोशी (उपविजेता)। ड्राइंग में कियारा रामनानी, सान्वी गर्ग, आर्याश चंदेल, अवनी चंदेल, प्रांश माहेश्वरी, शौर्य कोठारी, निहिका जैन एवं काम्या प्रधान सम्मानित हुए। फायरलेस कुकिंग में सुमन भंडारी (विजेता), नेहा पाटीदार एवं ममता जैन (संयुक्त द्वितीय)। क्रिकेट में विजेता टीम डोपामाइन- डॉ. प्रियंका कदम, डॉ. नकुल पोरवाल, डॉ. शैलेंद्र पाटीदार, डॉ. चेतन पाटीदार, डॉ. रविंद्र पाटीदार, अरेन राज भंडारी। उपविजेता टीम एड्रेनालिन- डॉ. अंजू जोशी, डॉ. राजकुमार पाटीदार, डॉ. योगेंद्र धाकड़, डॉ. मनीष पाटीदार, डॉ. कमलेश पाटीदार, एकांश पाटीदार। मैराथन में किड्स- स्तुति चमड़िया, प्रखर सिंघल; महिला- डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. मनीषा चमड़िया; पुरुष- डॉ. राजकुमार पाटीदार, डॉ. योगेंद्र धाकड़। आठ वर्षीय अनाधा धाकड़ को विशेष प्रोत्साहन सम्मान मिला। वर्षभर की गतिविधियों में विशेष सम्मान : डॉ. अंजू जोशी, एलेना भंडारी, डॉ. अर्नव चंदेल, डॉ. प्रियंका कदम, डॉ. श्वेता गर्ग, नेहा पाटीदार, डॉ. विपुल गर्ग, डॉ. आशीष जोशी, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. योगेंद्र धाकड़, डॉ. नितिन जैन, डॉ. अंकित माहेश्वरी, डॉ. आशीष देवधर, उषा जैन, डॉ. मनीषा चमड़िया, डॉ. अशोक जैन, डॉ. आदित्य भंडारी, डॉ. अनुप मंगल, डॉ. सुरभि मंगल, डॉ. रितेश छाजेड़, डॉ. अर्पिता छाजेड़ तथा मंच संचालन के लिए डॉ. निधि प्रधान, डॉ. विपुल गर्ग और डॉ. स्वप्निल वाधवा का सम्मान किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });